पीलीबंगा: हांसलिया गांव के सरपंच और सरपंच पति पर धोखाधड़ी का मामला गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ
हांसलिया गांव के सरपंच व सरपंच पति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी दी की भूपेंद्र सिंह निवासी हांसलिया ने गोलूवाला पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की नाहिदा प्रवीण लोदी और उसके पति रफीक लोदी ने कथित रूप से कपट पूर्ण तरीके से फर्जी लेटर पैड तैयार कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।