गिरिडीह: मेदनीसारे में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, तीन बच्चों को छोड़ गई, पुलिस जांच में जुटी
गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे गांव में 40 वर्षीय गीता सोरेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह 7 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार, घटना के समय उनके पति ननका टुडू घर पर मौजूद नहीं था।यह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।