हाथरस: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई और लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस घायल दो लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार करते हुए डाक्टरी परीक्षण किया गया।