सादाबाद के मुख्य बाजार पर स्थित तहसील-कोतवाली तिराहे पर भीषण जाम लग गया। वाहन चालकों की मनमानी और ट्रैफिक रूल का पालन न करने के चलते यहां पर अक्सर जाम लग जाता है और इस जाम में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा घंटा घंटा फंसे रहते हैं। बुधवार को दिन में भी यही स्थिति रही पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद यहां लगे जाम को खुलवाया गया है।