पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद द्वारा सोमवार शाम 5 बजे करीब नव नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षण में संलग्न समस्त अध्यापकों और प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम, अनुशासन एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।