कानपुर: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कानपुर नगर के जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बुधवार 1 बजे जिलाधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रसोई गैस संकट, स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव, मूल्य वृद्धि और महिलाओं तथा दलितों पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। नीलम तिवारी का कहना है कि, गैस सिलेंडर की किल्लत से घरेलू महिलाएं व छोटे होटल-स्टाल चलाने वाले गरीब लोग परेशान है।