भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद 23 दिसंबर यानी कि कल नितिन नबीन पटना पहुंचेंगे। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मिलर हाई स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन होना है, इसे लेकर सोमवार शाम करीब 6:00 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिलर हाई स्कूल का जायजा लिया।