मंझनपुर: मंझनपुर में प्रेस वार्ता, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र से छवि धूमिल करने की कोशिश, जल्द होगा पर्दाफाश
चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को मोहरा बनाकर उनके खिलाफ भ्रामक और निराधार आरोप लगवाए जा रहे हैं, जिससे जनता के बीच उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके।