इटावा: फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने 5 लोगों को लड़ाई-झगड़ा करते किया गिरफ्तार, शांति-भंग में चालान कर कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लड़ाई-झगड़ा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें बराही टोला निवासी गोलू कुशवाहा,ऊसरा अड्डा निवासी हरिहर नाथ,नगला धर्म निवासी दिलीप यादव,वाह अड्डा निवासी नमन श्रीवास्तव,नगला कठोरी निवासी अजय कुमार शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार करते हुए शांति-भंग में धारा 151 में चालान कर, सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया है।