इटावा: भदामई पुल के पास पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू के साथ दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 बसरेहर पुलिस ने भदामाई पुल के पास से 2 वाहन चोरों को बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू सहित गिरफ्तार किया। मामले में बताया गया है कि बसरेहर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने दो बाइक सवारों विपिन और समीर को पीछा करके पकड़ा। बाइक चोरों के पास से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, 1 बाइक भी बरामद किया है। एसएसपी संजय कुमार ने मामले का खुलासा किया है।