इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस किया बरामद
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 गुरुवार को इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी चितभवन नहर पुल के पास से हिस्ट्रीशीटर पक्का बाग निवासी, अंकित कुमार उर्फ फौजी पुत्र रामचंद को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने तलाशी के दौरान 1 तमंचा व 2 कारतूस बरामद किये है।