इटावा: डूंगरी में सरिया का कार्य करते समय करंट लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के डूंगरी में शाम करीब 5 बजे करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक हेमंत पुलिया बनाने के लिए सरिया काटकर कार्य कर रहा था, उसी दौरान सरिया 11 हजार की बिजली लाइन से छू गई। बिजली की तार से सरिया छू जाने से युवक जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने युवक को भर्ती कर मामले की जानकारी सम्बंधित थाने को दे दी है।