पलारी: छेरकापुर स्कूल में आज आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ अंगना म शिक्षा के तहत मनाया गया पढ़ाई तिहार
आज सुबह 11 बजे ग्राम छेरकापुर के प्राथमिक शाला में आंगनबाड़ी के बच्चों सहित “अंगना म शिक्षा” के तहत पढ़ाई तिहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, स्कूल के शिक्षकगण तथा ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित