सैदपुर: नैसारा में भीषण सड़क हादसा, नेपाल से आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस 3 बार पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 48 घायल, कई गंभीर
नंदगंज थानाक्षेत्र के नैसारा में महाराष्ट्र से नेपाल जाकर वहाँ से लौट रहे 48 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस का टायर अचानक बर्स्ट हो जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उछलकर दूसरी लेन में पहुँच गई। इस भीषण दुर्घटना में 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं 48 तीर्थयात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है।