कालापीपल: फरड गांव में मारपीट व धमकी का मामला दर्ज
कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम फरड में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है कालापीपल पुलिस से मंगलवार 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी केदार सिंह परमार (50) निवासी फरड ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे देवनारायण परमार के घर के सामने आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया।