मोहनिया: उगहनी डीह गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है
Mohania, Kaimur | Dec 15, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के उगहनी डीह गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन द्वारा उसको उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मुंह से झाग निकलने की परिजनों द्वारा बात बताई जा रही है। मृतक उगहनी डीह गांव के लालजी बिंद के पुत्र अरुण कुमार बताये जा रहे हैं।