जौनपुर: कॉलेक्ट्रेट परिसर स्थिति कार्यालय का नवागत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण साफ सफाई कर दिया निर्देश
नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर के नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से फाइलों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनकी समस्या का निस्तारण कराये।