कटंगी: बाइपास में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग घायल
खजरी-खमरिया बाईपास में तेज रफ्तार का फिर एक बार कहर देखने को मिला है। कतकरना रोड के पास करीब 2 बजे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कटंगी विकास मंच के कार्यकर्ता और राहगीर मौके पर पहुंचे।