पन्ना: दिव्यांग साहिल ने लगाई मदद की गुहार: "साहब! पैर साथ नहीं देते, एक बैटरी वाली साइकिल दिला दीजिए"
Panna, Panna | Mar 10, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में जनसुनवाई के दौरान एक भावुक तस्वीर सामने आई। मोहंद्रा निवासी दिव्यांग साहिल ने कलेक्टर से आत्मनिर्भर बनने के लिए बैटरी वाली साइकिल की गुहार लगाई है। दोनों पैरों से लाचार साहिल को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई होती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बेबस युवा की पुकार पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।