लोहरदगा: नई बिल्डिंग में मदरसा हज़रत बाबा दुखन शाह शुरू, बच्चों की कामयाबी के लिए मांगी गईं दुआएं
लोहरदगा: मदरसा हज़रत बाबा दुखन शाह रजी अल्लाह तला अन्हो को गुरुवार को नई और आलीशान इमारत में शिफ्ट कर दिया गया। इस मौके पर इलाके में खुशी का माहौल रहा। नई इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन ख़्वानी, नात और फ़ातेहा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मदरसे की