सुपौल: लोकहा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Nov 21, 2025 लोकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिसकी सूचना आज शुक्रवार के सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक के सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी गई है।