लोहरदगा: लोहरदगा में 12 सड़कों के निर्माण हेतु विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने ₹23 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा
लोहरदगा की जनता को जल्द ही बेहतर सड़कों की सौगात मिलने वाली है। क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता के हित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 12 पथ निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजनाओं की अनुशंसा की है। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे जानकारी दी गई कि इन योजनाओं के लिए कुल तेईस करोड़ दस लाख चौबीस हजार रुपये की प्राक्कलित राशि का