परिहार: कन्हवा पंचायत पहुंचीं रितु जायसवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों से की बात
परिहार विधानसभा क्षेत्र की कन्हवा पंचायत पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सड़क, जलनिकासी समेत अन्य स्थानीय मुद्दों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव के बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा