कोटड़ी: काछोला रास्ते में 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, ईएमटी बलवीर पाराशर की सूझबूझ से मां-बच्चा सुरक्षित
प्रसव पीड़ा तेज होने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी बलवीर पाराशर ने सूझबूझ दिखाते हुए रास्ते में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे काछोला से गंभीर हालत में कांता देवी (25), पत्नी प्रभु भील, निवासी आसावरी (तहसील कोटड़ी) को महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर किया गया था।