सहारनपुर: 14 अप्रैल को एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के बीच प्रधान संगठन ने कार्यकारी प्रधान बनाने की उठाई बड़ी मांग
नवदृष्टि नव युव प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर 3:00 बजे रामलीला ग्राउंड, हकीकत नगर में संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को होने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।