गाज़ीपुर: करंट से मौत या लापरवाही का झटका? गाजीपुर में प्राइवेट लाइनमैन की संदिग्ध मौत पर बवाल, JE समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर में एक प्राइवेट लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत कार्य के दौरान 25 वर्षीय सुड्डू कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते काम के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई...