बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुजापी कुशवाहा भवन में शनिवार को शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने इसकी अध्यक्षता की, जबकि बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।