जबलपुर: ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान तरंग ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से आग, आशुतोष राणा सहित कलाकार सुरक्षित
जबलपुर। शहर के तरंग ऑडिटोरियम में बीती रात अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा के चर्चित नाटक ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान मुख्य विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके और चिंगारियों के साथ हुई तकनीकी खराबी के कारण पूरे प्रेक्षागृह की बिजली एकाएक बंद हो गई और सभागार कुछ समय के लिए अंधेरे में डूब गया। उस समय ऑडिटोरियम दर्शकों स