वारासिवनी: ट्रेक्टर से गिरकर किसान की मौत, सड़क पर रखे पत्थर से टकराने से हुआ हादसा
रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी 40 वर्षीय रोशन पगवार की शनिवार सुबह करीब 10 बजे हादसे में मौत हो गई। वह से खेत से पैरा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा और पुलिया के पत्थर से सिर टकरा गया, जिससे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई