बरडीहा: गर्म पानी से झुलसी डेढ़ वर्षीय बच्ची, सदर अस्पताल में भर्ती
Bardiha, Garhwa | May 26, 2026 कोरवाडीह गांव निवासी इनसारूद्दीन अंसारी की डेढ़ वर्षीय पुत्री सुहाना खातून गर्म पानी से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम घर में चावल बनाने के लिए चूल्हे पर पानी चढ़ाया गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते सुहाना