लखीमपुर खीरी में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू त्यागी के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हम दो नहीं, हमारे पांच” का नारा देते हुए हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत बताई। जिसका आज शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो हुआ वायरल।