गोरखपुर: सीएमओ से मिला एम्स गोरखपुर का प्रतिनिधिमंडल, स्वास्थ्य विभाग एम्स गोरखपुर के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर करेगा काम
स्वास्थ्य विभाग, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर काम करेगा।इसी क्रम में एम्स गोरखपुर के हेल्थ डेमोग्राफिक सर्विलांस सिस्टम स्थापित करने को लेकर मंगलवार को एम्स गोरखपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा से मुलाकात की।उक्त की जानकारी आज दिन मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली।