गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चरगांवा से 9.89 करोड़ रुपए की लागत से बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का करेंगे लोकार्पण
कचरा प्रबंधन के लिए मॉडल सिटी के रूप में विकसित हो रहे गोरखपुर में मुख्यमंत्री मंगलवार को गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। यहां प्रोसेस होने वाला कचरा सहजनवा के सुथनी में एनटीपीसी के प्लांट भेजा जाएगा और एनटीपीसी इस कचरे से चारकोल बनाकर ऊर्जा उत्पादन में मजबूत बनेगा।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन मंगलवार सुबह 8 बजे मीडिया सेल से मिली।