ललितपुर: मोहल्ला नजाई बाजार में नपा ने बुलडोजर से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ के दुकानदारों से हुई तीखी बहस
गुरुवार सुबह करीबन 5:00 से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय ललितपुर नगर पालिका द्वारा मोहल्ला नजाई बाजार में बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। जहां फुटपाथी दुकानदारों से जमकर तीखी बहस हुई।