ललितपुर: गोविंद सागर बांध में किशोर का शव मिलने के मामले में जीजा पर उत्पीड़न का आरोप, बहन ने दी शिकायत, दो लोगों पर मामला दर्ज
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद सागर बांध में 16 वर्षीय छात्र का शव मिलने के मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी उक्त मामले में अब नया मोड़ आया चौबयाना मोहल्ला निवासी हर्षिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके पति लोकेंद्र की प्रताड़ना से उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है,पुलिस ने सदर कोतवाली ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।