ललितपुर: ललितपुर नपा अध्यक्ष और नपा में तैनात राजस्व निरीक्षक के बीच विवाद, आरोप-प्रत्यारोप की रार फैली, वीडियो वायरल
ललितपुर नगर पालिका में तैनात महिला राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा एवं नगर पालिका अध्यक्ष के बीच उपस्थिति को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में कर्मचारी सीमा कुशवाहा एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर करीबन 2:00 से वायरल हो रहा है।