इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने सुंदरपुर हाईवे पुल से चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, एक चाकू भी मिला
Etawah, Etawah | Dec 30, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने बीती देर रात्रि क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सुंदरपुर हाईवे पुल के पास से चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में अपने नाम अभिषेक और कुलदीप बताएं जिनके कब्जे से एक चाकू के अलावा चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे दोनों को जेल भेजा है।