इटावा: कटरा बल सिंह में ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर पीया फिनायल, उपचार के दौरान सैफई में हुई मौत
Etawah, Etawah | Dec 30, 2024 कोतवाली के कटरा बल सिंह मोहल्ले में किराए पर रह रहे ई रिक्शा चालक सरफुद्दीन की 39 वर्षीय पत्नी साईना ने शुक्रवार दोपहर परिवार की आर्थिक तंगी के चलते दोपहर में फिनायल पी लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। उपचार दौरान रविवार शाम महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।