बरेली: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी गैंग को दबोचा गया, फायरिंग में दरोगा घायल, एक बदमाश को लगी गोली
बरेली के नवाबगंज में गोकशी के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक दरोगा घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने 4 अप्रैल की घटना भी कबूल की है, आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।