करेरा: दिनारा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, उपचार के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज
दिनारा के तिवारी वाटिका के सामने शिवपुरी-झांसी हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल का झांसी में कई दिनों तक इलाज चला। इलाज के बाद बीते दिन शाम को वह दिनारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा सका। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।