फिरोज़ाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खम्बा नं 43 के पास तेज रफ्तार XUV कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल
फ़िरोज़ाबाद जिले के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा नं 43 के पास बड़ा हादसा हुआ है। आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ़्तार XCU कार डिवाइदर से टकराने के वाद खाई में पलट गयी। हादसे में कार सवार छाता मथुरा निवासी रूपचंद्र की मोके पर ही दर्दनाक मौत हुयी है। जबकि एक साथी मनीष नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।