बांसवाड़ा: मियासा गांव में घर में बन रही थीं देसी बंदूकें, डीएसटी और भूंगड़ा पुलिस की कार्रवाई में वृद्ध आरोपी गिरफ्तार
जिला विशेष शाखा (DST) एवं भूंगड़ा थाना पुलिस ने मियासा गांव में छापा मारकर देसी घरेलू बंदूक बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिला विशेष शाखा से सूचना मिलने पर भूंगड़ा थाना पुलिस की टीम ने नाथूलाल पुत्र मंगलजी पंचाल निवासी मियासा के घर पर दबिश दी। मौके पर आरोपी दुर्घटना में घायल होने के कारण खाट पर सोया हुआ मिला।