मैनपुरी: अंजनी में बच्चों के साथ घर में सो रहा परिवार, अचानक गिरी दीवार, कुछ देर बाद पूरा मकान जमींदोज हो गया
गांव अंजनी निवासी दामोदर सिंह का तो भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते आशियाना ही उजड़ गया है ,दामोदर सिंह ने बताया कि रात को बह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रहा था तभी उनके मकान की एक दीवार गिरी तो बह जाग गए उसके थोड़े ही देर बाद पूरा मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिसके चलते उनके घर मे रखा सारा सामान बारबार हो गया है और दामोदर सिंह के पास आज रहने के लिए छत भी नहीं।