बालाघाट: ग्राम पांढरवानी में महुआ तालाब की खुदाई पर ग्रामीणों का हंगामा, खनिज चोरी का आरोप जनसुनवाई में उठा
बालाघाट के ग्राम पंचायत पांढरवानी स्थित महुआ तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला जनसुनवाई में उठा। ग्रामीण गणेश मात्रे ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि तालाब की खुदाई की आड़ में अवैध मिट्टी उत्खनन कर मिट्टी निजी प्लॉटों में डाली जा रही है, जिससे शासन को रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का मंगलवार लगभग प्रातः 11 बजे कहना है