सांगानेर: जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, आस-पास के इलाके में मची हड़कंप
जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र मे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना मे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से जा रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिसके बाद कार सीधे बिजली के पोल से जा भिडी