ऊंचाहार: सैतहा का पुरवा सांवापुर नेवादा गाँव में गल्ला गोदाम से निकल रहे कीड़ों से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से की गुहार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के सैतहा का पुरवा सांवापुर नेवादा गाँव स्थित गल्ला गोदाम से निकल रहे कीड़ो से गाँव के लोगों का जीना दूभर हो गया है,इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीण रावेंद्र यादव, विजय मौर्य आदि ग्रामीणों का कहना है कि, गल्ला गोदाम से निकलने वाले कीड़े खाने पीने के सामान के अलावा सोते समय बिस्तर पर जाते है।