शिवपुरी जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम सिरसौद में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता आशा कुशवाह ने बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।