बेरो: बेड़ो में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित
Bero, Ranchi | Jun 7, 2026 बेड़ो: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से छूटे मतदाताओं की पहचान, सत्यापन एवं मैपिंग की गई। बीएलओ ने मतदाताओं के नाम, पता व अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटियों के सुधार हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराए। प्रशासन ने अभियान में लोगों के सहयोग की सराहना की।