भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर गूंजे वैदिक मंत्र, हरणी महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन
प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल की कामना को लेकर भीलवाड़ा जिले में बुधवार को भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के चयनित मंदिरों एवं समस्त उपखण्ड स्तर के मंदिरों में प्रातः 8 बजे एक साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।