जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नारीबरन और घोंघाठेकचा गांव के बीच मोतीहारा नदी पर प्रस्तावित चेक डैम स्थल का निरीक्षण शनिवार 2 बजे किया गया। जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार ने जूनियर इंजीनियर मोहन हंसदा तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर साइट का दौरा कर उपयुक्त स्थान का चयन किया गया। निरीक्षण करने के दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद थे।